मंडी : तिलक नायक बने राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

….

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

….

हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ जिला मंडी के चुनाव में तिलक नायक लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुने गए है। चुनाव प्रक्रिया सोमवार को डडौर में चुनाव अधिकारी यशपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर जोध सिंह ठाकुर को महासचिव और अजय कुमार सरोच को वित्त सचिव चुना गया। इस मौके पर उपस्थित डेलिगेट ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष तिलक नायक को शेष कार्यकारिणी का गठन करने के लिए अधिकृत किया। जिसके उपरांत उन्होंने अमर सिंह ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रिंस पराशर को सह सचिव और संजय गोयल को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस मौके पर हिमाचल अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, महासचिव मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल कपूर, महेंद्र ठाकुर, रमन गुप्ता, कर्म सिंह राव व रोशन लाल शास्त्री सहित संघ के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहें।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!