शरारती तत्वों ने फाड़ी संयुक्त व्यापार संगठन सुंदरनगर की फ्लैक्स, पुलिस को सौपी शिकायत

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन सुंदरनगर शरारती तत्वों द्वारा भोजपुर बाजार में लगी फ्लैक्स को फाड़े जाने पर लाल हो गया है। इसको लेकर बुधवार को संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कुमार कौशल ने एक शिकायत पत्र पुलिस थाना सुंदरनगर में दर्ज करवाई है। सुरेश कुमार ने शिकायत के माध्यम से स्थानीय पुलिस से इन शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले पर जानकारी देते हुए प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कुमार कौशल ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा बीते 20 दिन पूर्व भोजपुर बाजार की पुराने बस स्टैंड की शुरुआत पर ग्राहकों के स्वागत को लेकर एक फ्लैक्स लगाई गई थी। इससे पूर्व दूसरी ओर करीब 6 महीने से लगाई गई व्यापार मंडल सुंदरनगर की भी फ्लैक्स मौजूद है। उन्होंने कहा कि बीती रात देर रात तक हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन सुंदरनगर की फ्लैक्स मौके पर मौजूद थी। लेकिन रात के समय किसी शरारती तत्व द्वारा उक्त फ्लैक्स को जानबूझकर फाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि शांति तत्वों द्वारा सुंदरनगर के प्रमुख बाजार भोजपुर में इस प्रकार के कृत्य कर माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। सुरेश कौशल ने स्थान में पुलिस से मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर इन शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

वहीं मामले पर एएसपी मंडी सागर चंद्र ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संयुक्त व्यापार संगठन के प्रदेश संगठन सचिव सुरेश कुमार कौशल द्वारा भोजपुर बाजार में लगी फ्लैकस को फाड़ने की शिकायत दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के शिनाख्त कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!