बीबीएमबी के नव नियुक्त चेयरमैन ई. मनोज त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार, मोक्ष मीडिया के सीएमडी विमल शर्मा ने की शिष्टाचार भेंट…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : चंडीगढ़ – मंडी

मोक्ष मीडिया के सीएमडी विमल शर्मा ने चंडीगढ़ में बीबीएमबी के नव नियुक्त चेयरमैन ई. मनोज त्रिपाठी से मुलाकात की. यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान विमल शर्मा ने बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी से बीबीएमबी के कई मुद्दों को लेकर भी चर्चा की। वही विमल शर्मा ने कहा कि नवनियुक्त चेयरमैन ई. मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में बीबीएमबी नई ऊंचाइयों को छूने में कामयाब होगा।

ई. मनोज त्रिपाठी को 28 वर्ष का अनुभव :
बता दे की बीबीएमबी के नवनियुक्त चेयरमैन ई. मनोज त्रिपाठी ने बीते 28 दिसंबर 2023 को बीबीएमबी के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) इंजीनियर मनोज त्रिपाठी का जोरदार स्वागत किया। 28 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ अब मनोज त्रिपाठी अपनी नई भूमिका में भरपूर अनुभव और विशेषज्ञता मैनेजर आ रहे हैं। इससे पहले ई. मनोज त्रिपाठी भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) में मुख्य अभियंता (हाइड्रो प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग) के रूप में कार्य किया। अपने ज्ञान और अनुभव के कारण ई. मनोज त्रिपाठी ने विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित कई समितियों की अध्यक्षता और संचालन भी किया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!