नूरपुर भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार विजय हासिल पर द्रोपदी मुर्मू को दी बधाई…..

1 min read

नूरपुर (भूषण शर्मा)

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को भारी बढ़त मिलने की सूचना मिलते ही नूरपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री राकेश पठानिया को भी मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करवाया।

राकेश पठानिया ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार विजय हासिल करने के लिए द्रोपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लोकतंत्र की पहचान है जहां एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन सकती है, किसान का बेटा उप राष्ट्रपति बन सकता है तथा चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ भाजपा में ही संभव है क्योंकि भाजपा किसी परिवार की नही कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!