Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चुनाव आते ही धर्म और जाति के नाम पर वोट मांग रही भाजपा : प्रियंका गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : कुल्लू – मंडी – कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडी संसदीय क्षेत्र के कुल्लू और सुंदरनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के लिए प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर गुबार निकाला। उन्होंने कहा कि सूबे में आई आपदा के दौरान पीएम मोदी और केंद्र सरकार प्रदेश की कोई भी सहायता नहीं कर पाई है। अब चुनाव आते ही भाजपा धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने का कार्य कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनाव के समय महंगाई, बेरोजगारी और जनता के मुद्दों को भूल उन्हें भटकाने का काम कर रहे है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार को जनता ने चुना है, लेकिन प्रधानमंत्री और अमित शाह ने धनबल के दम पर सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस तरह के हथकड़े अपना कर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विधायकों को खरीद कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। किसी विधायक को 50 तो किसी को 100 करोड़ में खरीदा जा रहा है। विधायकों को चोरों की तरह होटलों में छुपाया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतंत्र का मजाक बनाया जा रहा है और यह देश के लिए खतरे की घंटी है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!