Search
Close this search box.

आपराधिक घटनाओं से प्रदेश के लोगो मे फैली दहशत : अजय राणा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है। जिसके चलते अब आम आदमी खुले में घूमने से भी घबरा रहा है। आए दिन नशे के कारण युवा मौत की भेंट चढ़ रहे हैं। तो वहीं लूटपाट की घटनाएं भी समाज में दहशत फैल रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कही। अजय राणा ने कहा कि हमीरपुर में एनआईटी में हैरोइन सप्लाई के तार भी दिन-व-दिन उलझते जा रहे हैं। यहां पर हैंरोइन के सेवन के चलते एक एनआईटी में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। वहीं, ऊना में भी नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जा रहा है। इसके अलावा ऊना जिला के हरोली में भी बीते दिनों एक युवक से चाकू की नोक पर एक लाख रुपए की लूट को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया। लेकिन प्रदेश की सरकार इस बिगड़ती कानून व्यवस्था को सही करने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे प्रदेश की जनता के बीच अब सरकार के प्रति खासा रोष व्याप्त है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने बताया कि इससे पहले भी कांग्रेस सरकार के मात्र 10 माह के कार्यकाल में सैकड़ो दुष्कर्म की घटनाएं सामने आई है। ऐसे में कांग्रेस सरकार किस मुंह से अपने हर मंच पर सुख की सरकार की बात करती है। जबकि उनके शासन में हर तरह अपराधियों का बोल वाला है।

प्रदेश की जनता नहीं भूली मनोहर लाल हत्याकांड : राणा

अजय राणा ने कहा कि चंबा जिला में जो मनोहर लाल हत्याकांड हुआ था, उसे अभी तक प्रदेश की जनता भूली नहीं है। भाजपा के द्वारा इस घटना के पूरे प्रदेश में कड़ी निंदा की गई और आम जनता ने भी कुछ समय कांग्रेस सरकार को खूब कोसा था। इसके अलावा मुख्यमंत्री के गृह जिला में ही एक महिला के बाल काटे गए और उसका मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया गया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी सजग है। अगर कांग्रेस सरकार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस होती तो इतने कम समय में इतनी आपराधिक घटनाएं पेश नहीं आती।

कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद हुई 67 हत्याएं : राणा

भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तभी से प्रदेश में हत्या के 67 मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें सबसे अधिक 12 मामले शिमला जिला में पेश आए हैं। हत्या के 7-7 मामले बिलासपुर और मंडी, सिरमौर में 6, चंबा व सोलन में पांच पांच मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा प्रदेश में अटेम्प्ट टू मर्डर के 51 मामले दर्ज हो चुके हैं। जिनमें सबसे अधिक 12 मामले जिला मंडी में पेश आए हैं। अजय राणा का कहना है कि अब तक प्रदेश में दुष्कर्म के 265 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे अधिक जिला मंडी में 38 मामले दर्ज हुए हैं। उसके बाद जिला कांगड़ा में 31, जिला सिरमौर में 29 मामले दर्ज हुए हैं। महिलाओं से क्रूरता के सबसे ज्यादा 25 मामले भी जिला मंडी में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा बिलासपुर में 23, कांगड़ा तथा ऊना में भी 21-21 मामले दर्ज हुए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार किस तरह के व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है। जबकि समाज में इस तरह से आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार के द्वारा जल्द ही बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारा नहीं गया। तो प्रदेश भाजपा हर जिला पर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!