मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए पवन काजल और लखविंदर सिंह राणा, कांग्रेस को बड़ा झटका…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, 17 अगस्त (DHN24×7 NEWS) : हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं दोनों नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

भाजपा का दामन थामने के बाद पवन कुमार काजल और लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में मुलाकात की. इस मौके पर हिमाचल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जंवाल भी मौजूद रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!