December 6, 2023

सुंदरनगर : अज्ञात वाहन ने टक्कर मार राहगीर को किया घायल, पीजीआई रेफर…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर यहां चांगर वार्ड में नहर किनारे एक तेज अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार कर घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार थाना बीएसएल कॉलोनी में दर्ज कराई प्राथमिकी में मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार चौथी बटालियन जंगलबैरी हमीरपुर ने कहा है कि वह बीएसएल नहर के कंट्रोल गेट के निकट बुधवार रात को मौजूद था। इसी दौरान उसे एक वाहन की आवाज जोर से सुनाई दी। उसने देखा की एक अज्ञात वाहन पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार के मौका से फरार हो गया। हादसे में राहगीर गंभीर रुप से घायल हुआ है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया घायल को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया है। घायल की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बीएसएल पुलिस थाना में हादसे को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!