पलटू के नाम से जाने जाएंगे प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य : गोविन्द ठाकुर

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – मंडी भारतीय जनता पार्टी मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर ने रविवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य पर जुबानी हमला करते हुए उन्हें पलटू राम की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य अपने बयानों को बार बार बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने बयान दिया कि सांसद निधि को ही बांटना सांसद का काम नही होता है। 🤝जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब से मैं कोई विकास के काम नही कर पाई हुं🩷 चुनाव जीतने के लिए लोगो के काम करना पड़ता है। वही विक्रमादित्य मंत्री पद से इस्तीफा देने की बात करते है और फिर अपने बयान से पलट जाते है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व सरकार पर काम ठीक न करने के आरोप भी लगा चुके है। कंगना ने अपने क्षेत्र में प्रभाशाली ढंग से काम किया है और मंडी हिमाचल का नाम पूरे देश मे रोशन किया है। गोविन्द ठाकुर ने कहा कंगना जो फैसला करती है उस पर कायम रहती है मगर प्रतिभा सिंह व विक्रमादित्य अपने बयानों को बदलनें में माहिर है। कांग्रेस के बागी व आजाद विधायकों के साथ भी सुखु सरकार का व्यवहार ठीक नही रहा। कांग्रेस सरकार ने बनने के बाद मंडी लोकसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा कि शिव धाम, मंडी सरदार पटेल विश्वविद्यालय व अन्य विकास कार्यो पर अपनी ही सरकार में सांसद प्रतिभा सिंह कुछ नही कर पाई है। प्रत्येक महिलाओं को 1500 देने के नाम पर प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनावों के समय ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल को मंडी संसदीय के पदाधिकारियों की बैठक भ्युली में होगी। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल , मंडी लोकसभा प्रत्याशी सुश्री कंगना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सदर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, महामंत्री संजय ठाकुर, सोमेश उपाध्याय, मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, सुमन ठाकुर, रोहित भरबोरिया, राजा सिंह मल्होत्रा, गिरीश, हिमांषु व अन्य पदाधिकारी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!