December 7, 2023

सुंदरनगर : सीआरसी में डचेन मांसपेशीय व भौतिक चिकित्सा दिवस पर होंगे कार्यक्रम…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

भारत सरकार के दिव्यांगजन अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) सुंदरनगर में बुधवार 6 सितंबर को विश्व डचेन मांसपेशीय दुर्विकार दिवस एवं शनिवार 9 सितंबर को विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए संस्थान के प्रभारी अधिकारी डॉ. शत्रुघन सिंह ने बताया इन दिवसों के  आयोजन का उद्देश्य डचेन मांसपेशीय दुर्विकार के लक्षणों, रोकथाम एवं प्रबंधन तथा भौतिक चिकित्सा और विभिन्न दिव्यांगता समस्याओं के बेहतर प्रबंधन में इसके योगदानों के बारे में प्रकाश डालना है। उन्होंने बताया नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शाश्वत और सीआरसी के भौतिक चिकित्सक प्रदीप पाहवा 6 व 8 सितंबर को क्रमश: अपना व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया सभी इच्छुक व्यक्ति इन दिवसों पर केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जानकारी ग्रहण कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!