Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोकसभा चुनाव में फिर बजेगा मोदी नाम का डंका : राकेश जंवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश भर में मोदी नाम का डंका बजेगा। यह बात प्रदेश भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने (किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा) गांव चलो अभियान के पूर्ण होने के अवसर पर डेहर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी भारतीय जनता पार्टी लोकसभा की सभी चार सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करेगी। गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी तथा लाभार्थियों से वार्ता कर रहे हैं। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विस्तारक के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथ का सशक्तिकरण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव चलो अभियान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को पार्टी से जोड़ने का कार्य किया और भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया है।

विधायक राकेश जंवाल ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकतंत्र में सरकार का अर्थ होता है “लोगों की, लोगों द्वारा, लोगों के लिए” लेकिन मुख्यमंत्री ने इस सरकार को एक नई परिभाषा प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश में तो ‘यारों की सरकार, यारों द्वारा सरकार, सिर्फ यारों के लिए सरकार’ है। इस सरकार को लोगों के कल्याण से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है। तभी आज अपनी सरकार को संकट में देखकर पदों का लालच देकर अपनी सरकार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश में आर्थिक संकट का रोना रोने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने चुने विधायकों के साथ साथ हारे-नकारे लोगों को कुर्सी का लॉलीपॉप दे रहे हैं। क्या मुख्यमंत्री आज यह बताने में सक्षम हैं कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए इस प्रदेश का और कितना नुकसान करेंगे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!