
डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला
शिमला जिला के तहत पढ़ने वाले सुन्नी के कढारघाट में पिकअप हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि हादसें में 9 लोग घायल हुए हैं। सड़क हादसा सोमवार सुबह पेश आया। सभी घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल लाया गया है।
जानाकरी के अनुसार सुन्नी को किंगल को जोड़ने वाले लिंक रोड़ पर यह हादसा आज सुबह सात बजे पेश आया है। पिकअप में चालक सहित 12 लोग कढारघाट में मंडी की ओर जा रहे थे। कढारघाट से कुछ ही दूरी पर पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सुन्नी अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है और तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार होकर सभी मजदूर काम पर जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गए। लेकिन भी तक हादसे के कारणों का पता नही लग पाया है. ओर पुलिस मामले में जांच कर रही है।
Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 870











