सुंदरनगर : पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ शतचंडी महायज्ञ…!!!
1 min read


डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
सुंदरनगर नगर परिषद के भोजपुर बाजार स्थित प्रसिद्व श्री गोपाल मंदिर में सार्वजनिक कल्याण एवं समृद्धि के लिए वैदिक पद्धति तथा वैदिक देवभूमि के आचार्यों द्वारा शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में आयोजित श्री भगवती दुर्गा शतचंडी व शतरुद्रीय महायज्ञ रामनवमी पर यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर भगवान शिव 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर प्रभु का आशीर्वाद लिया। महायज्ञ के यज्ञ संयोजक आचार्य यज्ञदत्त व सह यज्ञ संयोजक मंजुल शर्मा ने बताया प्रात:11 बजे यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके बाद भगवान शिव को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। उन्होंने कहा कि यज्ञ के दौरान देशवासियों के सुख शांति व समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।
