शिमला : प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से सभी वर्गों को कर रहे प्रोत्साहित : डॉ. राजीव बिंदल

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

भाजपा प्रदेशध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मन की बात कार्यक्रम को शिमला मंडल के बधावनी बूथ पर सुना. प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने चंद्रयान की सफलता, विश्व संस्कृत दिवस पर सभी भारतीयों को शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया जहां चांद पर यान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर वैज्ञानिकों और भारत का मान बढ़ाया है उसी तरह खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका देश मे अहम योगदान है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां चांद पर चन्द्रयान की सफलतापूर्वक लैंडिंग कर वैज्ञानिकों और भारत का मान बढ़ाया है उसी तरह खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की जो खेल प्रेमियों को नया जोश भरता है

इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने विश्व में भारत के बढ़ते क़दमों की सराहना की। कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए डॉ  राजीव बिंदल ने कहा कि मन कि बात के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे राष्ट्र के सभी वर्गों को प्रोत्साहन देने का कार्य किया हैं। इससे प्रेरणा लेकर करोड़ो भारतीयों ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। मन की बात कार्यक्रम के बाद शिमला ग्रामीण की सभी बहनों ने भाजपा अध्यक्ष को राखी बांध रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया और सभी को शुभकामनायें दी।

मन की बात कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रत्याशी रवि मेहता, डॉ. प्रमोद, ईश्वर रोहाल, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह,मण्डल अध्यक्षयशपाल, बडीसी सदस्य अनुराधा, जिला शिमला के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी गण व सभी वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओं ने सुना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!