प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य के बयान पर सराज में गर्माई राजनीति, पढ़े क्या है पूरा मामला…

1 min read

मंडी/सराज,24 अगस्त: प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं सराज भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष गुलजारी लाल द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से जहां सराज के लोगों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। वहीं कांग्रेस ने भी इस पर अपनी तलखी दिखाते हुए उनसे सराज की जनता से माफी मांगने की मांग उठाई है। बता दें कि दो दिन पहले विस क्षेत्र शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सराज के प्रभावित क्षेत्रों थुनाग व क्योली गांव में भूस्खलन में मृत महिला के घर जाकर प्रभावितों का हालचाल जाना था। सराज के लोगों ने भी विक्रमादित्य सिंह से अपने मन की बात कही। यह बात सराज भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य गुलजारी लाल को ठीक नहीं लगी और उन्होंने सोशल मीडिया पर सराज के लोगों की मानसिकता को घटिया और शर्मसार करार देते हुए कहा सराज की जनता को गुलामी सहने की आदत है। इसके साथ सराज की जनता की मानसिकता पर मुझे शर्म आती है वाली पोस्ट का समर्थन हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की निदेशिका ने भी किया है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस किसान सेल के महासचिव जगदीश रेड्डी, जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गौरजा शर्मा, लाभचंद शर्मा विरेंद्र कुमार, गणेश दास, टेक सिंह सहित दर्जनों वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता द्वारा दिए गए इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने गुलजारी लाल के इस बयान की निंदा करते हुए तुरंत प्रभाव से सराज की जनता से भाजपा को माफी मांगने की बात कही है। इन लोगों का मानना है कि सराज में इंजीनियर, डॉक्टर, आर्मी, पुलिस और व्यापारी तबके के लोग रहते हैं क्या वे सभी गुलाम हैं। अगर गुलजारी लाल अपने घटिया मानसिकता वाले बयान को लेकर सराज की जनता से माफी नहीं मांगते तो सराज की जनता आने वाले विधानसभा चुनावों में इसका कड़ा जवाब देगी। इन लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम से भी मांग की है कि इस तरह की घटिया मानसिकता वाले कार्यकर्ताओं को तुरंत पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!