सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का लक्ष्य सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को बंद करना : राजीव बिंदल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा वर्तमान प्रदेश की कांग्रेस सरकार विगत 9 महीने से लगातार संस्थानों को बंद करने में लगी है। 9 महीने के छोटे से अंतराल में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा खोले गए 1500 से ज्यादा संस्थानों को बंद कर दिया है। स्कूलों को बंद करने का काम अभी भी निरंतर जारी है। कभी संख्या के नाम पर, कभी क्षेत्र के नाम पर, कभी राजनीतिक आधार पर स्कूलों को बंद करने में सरकार मशगूल है। जनता के भारी विरोध के बावजूद भी सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही और अब विश्वविद्यालय बंद करने की तैयारी पर आ गए हैं। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से अनेकानेक काॅलेजिज को निकाल देना इसी कड़ी में एक कदम है। अंततोगत्वा सुखविन्द्र सुक्खू सरकार का लक्ष्य सरकार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को बंद करना है। भाजपा ने यह आरोप लगाया कि क्योंकि यह विश्वविद्यालय प्रदेश की पूर्ववर्ती जयराम सरकार ने खोला था इसलिए इस विश्वविद्यालय को बंद करने का षड़यंत्र किया जा रहा है जो किसी कीमत पर सहन नहीं होगा। उन्होंने कहां की प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में खोले गए संस्थान, पीएचसी, सीएचसी, सिविल हाॅस्पिटल्स, एसडीओ, एक्सईएन के दफ्तर, पटवार सर्कल, नायब तहसीलदार, एसडीएम के दफ्तर जिस बेरहमी के साथ बंद करके जनता के साथ धोखा किया है वह सरकार को और कांग्रेस पार्टी को भारी महंगा पड़ेगा।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!