December 7, 2023

मंडी शहर के साथ ब्यास नदी में लावारिस शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया शव…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

मंडी शहर में भ्यूली के समीप ब्यास नदी से गुरूवार को एक लावारिस शव क्षतविक्षत हालत में बरामद हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लावारिस शव को पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में रखा गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अभी तक इतना ही पता चल पाया है कि बरामद शव किसी अज्ञात पुरूष का है। पुलिस द्वारा शव को शव गृह मंडी ले जाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी शहर के भ्यूली के समीप ब्यास नदी से एक लावारिस क्षतविक्षत शव मिला है। मामले की सूचना पुलिस थाना सदर को प्राप्त होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पुलिस द्वारा शव को जोनल अस्पताल मंडी में रखा है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए इसकी जानकारी राज्य के अन्य पुलिस थानों से भी सांझा कर दी गई है।

पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने गुरुवार को कहा कि मंडी शहर के भ्यूली के समीप ब्यास नदी से एक पुरूष का लावारिस शव मिला है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!