
डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश जम्वाल को हिमाचल प्रदेश भाजपा कोर कमेटी का सदस्य बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा के संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष हीरा लाल, महामंत्री ओम प्रकाश नायक, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पाल भारद्वाज उपाध्यक्ष प्रेम सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मपाल अवस्थी, कार्यालय सचिव संजय शास्त्री व जिला सचिव शीला देवी व परस राम,सुंदरनगर मंडल के अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महामंत्री जितेंद्र शर्मा, डॉ. हेम प्रकाश, रोशन लाल मीडिया प्रभारी घनश्याम वर्मा व महेंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमला पठानिया, पार्षद नरेश वर्मा, कल्पना वर्मा, रक्षा धीमान, चिंता डोगरा, गंभरी देवी, अनिता जम्वाल, जिला परिषद सदस्य करमचंद चोपड़ा, भूपेंद्र ठाकुर, अंजू कुमारी, बीडीसी चेयरमैन राजकुमार, पूर्व चेयरमैन सोहन लाल ठाकुर व वरिष्ठ नेता अनिल गुलेरिया ने विधायक राकेश जम्वाल को भाजपा की कोर कमेटी का सदस्य बनाने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह जिला भाजपा के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।


Author: Daily Himachal News
