
सरकाघाट : प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा व मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया दुष्कर्म कांड” को छोटी सी घटना बताकर समस्त नारी जाति को कलंकित करने पर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की महिला मोर्चा की अध्यक्षता अंजू शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं नें उपमंडल अधिकारी सरकाघाट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। और प्रतिभा सिंह को प्रदेश की नारी शक्ति से माफी मांगने की मांग की गई।
इस अवसर पर संगठनात्मक जिला सुंदरनगर की महिला मोर्चा की अध्यक्षा अंजू शर्मा ने बताया कि प्रतिभा सिंह एक जिम्मेदार नेत्री के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा हैं लेकिन बीते 28 जून को लाहौल स्पीति में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर “गुड़िया दुष्कर्म कांड” को एक छोटी सी घटना बताया. यह कह कर उन्होंने संपूर्ण नारीजाति को कलंकित करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को सांसद प्रतिभा सिंह से इस प्रकार की टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रतिभा सिंह की टिप्पणी की कड़ी निंदा करती है। अंजू शर्मा ने कहा कि वह अपने आपत्तिजनक बयान के लिए तुरंत प्रभाव से सार्वजनिक तौर पर हिमाचल वासियों व खासकर नारी शक्ति से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि यदि सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश की जनता से माफी नहीं मांगती तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उनके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन करेगी। जिसके लिए सांसद प्रतिभा सिंह जिम्मेदार होंगी।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 753
