बेटियों की बल्ले-बल्ले : NCA क्रिकेट कैंप के लिए सुंदरनगर की साक्षी का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी : मंडी के सुंदरनगर की साक्षी ठाकुर का चयन नेशनल क्रिकेट अकादमी के कैंप के लिए हुआ है। मोहाली में 17 मई से 9 जून तक होने वाले कैंप में साक्षी हिस्सा लेंगी। साक्षी शुरूआत में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी। कोच रविकांत जम्वाल ने साक्षी को प्रतिभा को पहचाना और प्रशिक्षण देना शुरू किया। साक्षी ठाकुर का जन्म 30 अगस्त 2004 को सुंदरनगर के बनेड गांव में हुआ। माता मंजुला वर्मा और पिता सतीश ठाकुर के प्रोत्साहन के बाद साक्षी ठाकुर ने 2014 से सुंदरनगर क्रिकेट अकादमी में खेलना शुरू किया । जहां वह रोजाना लड़कों के साथ – साथ क्रिकेट खेलती स्प्रिंग फील्ड स्कूल से 10 वीं और सीसे मॉडल कन्या स्कूल सुंदरनगर से 12 वीं की पढ़ाई करने वाली साक्षी ने क्रिकेट को अपना कॅरिअर बनाने का लक्ष्य रखा। 2017 में उनका चयन हिमाचल प्रदेश की अंडर -16 टीम में हुआ। 2019 में साक्षी का चयन हिमाचल अंडर -19 टीम में हुआ। 2021 में एक बार फिर वह हिमाचल प्रदेश की अंडर -19 टीम में चयनित हुईं। इन सभी प्रतियोगिताओं में साक्षी ने दमदार प्रदर्शन किया. अच्छे प्रदर्शन के चलते साक्षी ठाकुर का चयन वुमन चैलेंजर अंडर -19 क्रिकेट ट्रॉफी के लिए हुआ।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!