
डेली हिमाचल न्यूज़ – शिमला – सुंदरनगर : आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और अपने कार्यों से समाज में नया उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। सुंदरनगर की माया देवी भी इन्हीं में से एक हैं, जिन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्य करते हुए अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के बल पर निरंतर उपलब्धियां हासिल की हैं। माया देवी को हाल ही में शिमला में आयोजित कार्यक्रम में एमडीआरटी (Million Dollar Round Table) की उपाधि से तीसरी बार सम्मानित किया गया। यह उपाधि विश्व स्तर पर बीमा और वित्तीय सेवा क्षेत्र के चुनिंदा पेशेवरों को दी जाती है, जो उच्च बिक्री उपलब्धियों और उत्कृष्ट नैतिक मानकों का प्रतीक है।
माया देवी वर्ष 2023 से लगातार इस सम्मान को प्राप्त कर रही हैं और सितंबर 2025 में हासिल किया गया यह पुरस्कार उनकी मेहनत और लगन का प्रमाण है। उनका यह सम्मान न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।


Author: Daily Himachal News
About The Author
