Mandi News : बीबीएमबी पंडोह में धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी/पंडोह (विशाल वर्मा) : बीएसएल परियोजना बीबीएमबी पंडोह द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीबीएमबी सुंदरनगर के अधीक्षण अभियंता कश्मीर सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। मुख्यातिथि कश्मीर सिंह ठाकुर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन बीबीएमबी स्टेडियम पंडोह में किया गया, जहां पंडोह क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती नजर आई।


इस अवसर पर बीबीएमबी पंडोह के अधिशाषी अभियंता चंद्रमणी शर्मा, सीआईएसएफ पंडोह के इंचार्ज अशोक तक्षक, सहायक अभियंता राकेश कुमार, सहायक अभियंता बी.पी. यादव, सहायक अभियंता पदम सिंह, सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा, डॉक्टर खेम राज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बीबीएमबी पंडोह की ओर से उपस्थित सभी लोगों को मिठाइयां वितरित की गईं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूली बच्चों को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि कश्मीर सिंह ठाकुर ने संविधान और गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सभी से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!