
डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर : MLSM College के रसायन विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस-2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का विषय विज्ञान में महिलाओं की भूमिका और विकसित भारत के निर्माण में उनका योगदान रखा गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल ज्ञान अर्जन का माध्यम नहीं बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है। विज्ञान में उत्कृष्ट प्रदर्शन से युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. वंदना सेठी ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को प्रत्येक महिला की उपलब्धियों का सम्मान करना चाहिए और उन्हें निरंतर प्रोत्साहन देना चाहिए, तभी राष्ट्र सशक्त और प्रगतिशील बन सकेगा। मंच संचालन डॉ. नेहा सेन ने किया तथा इस अवसर पर महान वैज्ञानिक C.V. Raman के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यशील मॉडलों की प्रदर्शनी रही, जिसमें विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप में प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, डॉ. सोनिका, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. विवेक, डॉ. प्रियंका, डॉ. प्रतिभा, डॉ. योगेश सहित गैर-शिक्षक वर्ग भी उपस्थित रहें।

Author: Daily Himachal News
About The Author











