
डेली हिमाचल न्यूज़ – नई दिल्ली/शिमला : नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने हिमाचल प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। भेंट के दौरान प्रदेश के विकास, कानून-व्यवस्था, सहकारिता क्षेत्र की मजबूती और केंद्र सरकार से जुड़े लंबित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। जयराम ठाकुर ने हिमाचल के हितों से जुड़े मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। वहीं, अमित शाह ने भी हिमाचल से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया। यह मुलाकात प्रदेश के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Author: Daily Himachal News
About The Author










