BIG BREAKING – 180 वर्षों बाद सुकेत की धरा पहुंचेगे देव गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध, सुकेत देवता मेला-2026 में करेंगे शिरकत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – सुंदरनगर/करसोग : हिमाचल प्रदेश की देव परंपरा एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। लगभग 180 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद करसोग घाटी के च्वासी क्षेत्र के आराध्य देव गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला-2026 में भाग लेने सुंदरनगर पहुंचेंगे। 23 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले में देवता का आगमन आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेगा। जिला मंडी की करसोग घाटी के महोग स्थित मूल मंदिर से देवता 18 मार्च को अपने ऐतिहासिक च्वासी गुझू और रथ-छत्र के साथ प्रस्थान करेंगे। लगभग 170 किलोमीटर की कठिन पहाड़ी यात्रा पैदल तय कर 22 मार्च को सुंदरनगर की पावन धरा पर देव आगमन होगा। इस दौरान हजारों देवलू और श्रद्धालु यात्रा में शामिल रहेंगे। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ध्यान सिंह ठाकुर और कारदार टीसी ठाकुर ने बताया कि यात्रा पांच प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरेगी। 18 मार्च को प्रस्थान के बाद पहला पड़ाव श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुराना बाजार करसोग में रहेगा। 19 मार्च को दूसरा पड़ाव पांगणा स्थित महामाया मंदिर, 20 मार्च को तीसरा पड़ाव कमरूनाग मंदिर रोहांडा और 21 मार्च को चौथा पड़ाव माता कामाक्षा मंदिर जयदेवी में निर्धारित किया गया है। अंतिम चरण में 22 मार्च को देवता सुंदरनगर पहुंचेंगे, जहां भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध कमेटी के सदस्य बैठक के दौरान

सुकेत सर्व देवता कमेटी के उपाध्यक्ष रोशन शर्मा ने बताया कि श्री नाग च्वासी सिद्ध को मेले में आमंत्रित करने के प्रयास कई वर्षों से चल रहे थे। इस वर्ष देवता और च्वासी क्षेत्र की जनता की सहमति से यह ऐतिहासिक अवसर संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि मेले में करसोग घाटी सहित अन्य प्राचीन देवी-देवताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास भी जारी हैं। लगभग दो शताब्दियों बाद होने वाला यह देव आगमन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण का भी सशक्त प्रतीक बनेगा। कठिन पहाड़ों और लंबी यात्रा के बावजूद हर पड़ाव पर भक्तों का सैलाब उमड़ने की संभावना है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर रहेगा।

बता दे की करीब 180 वर्षों के बाद देव गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध सुंदरनगर सुकेत देवता मेले में जा रहे हैं। यह हमारे क्षेत्र के लिए गर्व और आस्था का विषय है। 18 मार्च से यात्रा शुरू होगी और पांच पड़ावों से होते हुए 22 मार्च को सुंदरनगर पहुंचेंगे। हम सभी श्रद्धालुओं से आग्रह करते हैं कि यात्रा में शामिल होकर देव आशीर्वाद प्राप्त करें।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!