Mandi News : भव्य जलेब के साथ शुरू हुआ भंगरोटू का ऐतिहासिक नलवाड़ एवं देवता मेला, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेते लोग

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी – नेरचौक (गोविंद ठाकुर) : जिला मंडी के भंगरोटू का ऐतिहासिक नलवाड़ एवं देवता मेला शनिवार को बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ शुरू हो गया। मेले के शुभारंभ के अवसर पर शनिवार दोपहर बाद नगर परिषद नेरचौक कार्यालय से मेला ग्राउंड भंगरोटू तक बल्ह क्षेत्र के आराध्य देवी-देवताओं की अगुवाई में भव्य जलेब निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने जलेब में भाग लेने के बाद मेला मैदान में पूजा-अर्चना की तथा पारंपरिक रूप से बैलों की खुंटी गाड़कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। बताया जाता है कि यह मेला राजाओं के समय से वर्ष 1942 में किसानों के लिए पशुओं की खरीद-फरोख्त के उद्देश्य से नलवाड़ मेले के रूप में शुरू हुआ था। इसकी शुरुआत लक्ष्मण सिंह गुलेरिया द्वारा की गई थी। समय के साथ-साथ मेले का स्वरूप बदलता गया और अब यह जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त कर देवता मेले के रूप में भी मनाया जाता है। इस बार मेले के सफल आयोजन के लिए नगर परिषद नेरचौक और व्यापार मंडल का विशेष सहयोग लिया गया है।


इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी हितेश शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान अमृतपाल सिंह, बाला कामेश्वर मंदिर कमेटी नेर के प्रधान गोविंद ठाकुर, एडीओ राजेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!