Crime News : कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम ह*त्या, सरकाघाट के गोपालपुर में पेश आई वारदात, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के सरकाघाट क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट के गोपालपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह कॉलेज जा रही 19 वर्षीय छात्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क पर ही छात्रा का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना सरकाघाट के नैण गांव के समीप घटी, जहां छात्रा हर रोज की तरह अपने कॉलेज के लिए निकली थी। इसी दौरान अचानक बाइक सवार दो युवकों ने उसे निशाना बनाया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। शुरुआती जांच में बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है, हालांकि उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने घटना को लेकर गहरा रोष जताया है और पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अभिभावकों में भी इस घटना के बाद अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल, इस जघन्य हत्या ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और पूरे मंडी जिला को शोक और दहशत में डाल दिया है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!