ड्यूटी पर HRTC कंडक्टर से बेर*हमी, हिमाचल में युवाओं ने किया ह*मला, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के जोगिंद्रनगर क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एक कंडक्टर के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि एक युवक ने अपने साथियों को मौके पर बुलाकर कंडक्टर पर सुनियोजित हमला करवाया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम खुड्डी से जोगिंद्रनगर की ओर जा रही एचआरटीसी बस को रास्ते में खड़ी एक स्कूटी के कारण आगे बढ़ने में दिक्कत हो रही थी। इस पर कंडक्टर ने स्कूटी चालक से वाहन हटाने का अनुरोध किया। इसी बात पर आरोपी युवक भड़क गया और उसने कंडक्टर के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई शुरू कर दी। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब आरोपी युवक ने फोन कर अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने मिलकर कंडक्टर पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कंडक्टर को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया।


एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन के उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर और मीडिया प्रभारी ललित राजपूत ने आरोप लगाया है कि पीड़ित कंडक्टर पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि वह न्याय की मांग कर रहा है। घटना के विरोध में एचआरटीसी कर्मचारियों में भारी रोष है। कर्मचारियों ने संबंधित रूट पर चलने वाली तीन बस सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। उनका कहना है कि यदि ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा भी खतरे में है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारी यूनियन और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!