सराज के खोलानाल में गहरी खाई में गीरी गाड़ी, कार सवार 4 लोगों की मौत की सूचना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंडी : मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र के खोलानाल में एक टेंपो ट्रैक्स गाड़ी के गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली है। इसमें सवार सभी चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना बुधवार शाम की है जब स्थानीय लोगों को नाले में जोर की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने देखा तो एक टैंपो ट्रैवलर खोलानाल में गहरी खाई में गिरी है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के दौरान गाड़ी में चार लोग बैठे हुए थे जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त दुर्गा सिंह पुत्र आही राम उम्र 40 वर्ष, रोशन लाल पुत्र वेद राम उम्र 34 वर्ष, संजय कुमार पुत्र गांधी राम उम्र 30 वर्ष और खेम राज पुत्र  चेत राम उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सराज के खोलानाल में गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में बैठे हुए चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं दुर्घटना के कारण संपूर्ण सराज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!