धोखाधड़ी मामले में दिल्ली से नाइजीरियन मूल का व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी के कब्जा से नगदी, मोबाइल, सिम कार्ड सहित कई चीजे बरामद..!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

हिमाचल प्रदेश सीआईडी के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी की टीम ने 12.56 लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में दिल्ली से नाइजीरियन मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 12 मोबाइल, दो लैपटाप, नौ सिम कार्ड, पैन ड्राइव और नकदी बरामद की है। पुलिस ने इन सभी को अपने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अन्य ठगी भी उजागर हो सकती है। पुलिस पता लगा रही है कि ठगी के खेल के पीछे कौन-कौन है और इसे किस तरह अंजाम दिया जा रहा था। फिलहाल यह पूरा मामला गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम थाना मंडी में बीते 8 सितंबर 2023 को 12.56 लाख रुपये आनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था। इसमें शिकायतकर्ता को ऑनलाइन शादी का झांसा देकर तोहफा भेजने और कस्टम ड्यूटी फीस के नाम पर ठगा गया था। शिकायत मिलने और जांच के बाद साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में टीम का गठन किया था, जिसमें निरीक्षक अजित सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष कुमार, आरक्षी राज कुमार, आरक्षी आशिष पठानिया व आरक्षी चालक पुष्प राज को दिल्ली रवाना किया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी की टीम ने दिल्ली में दिल्ली पुलिस के उप निरीक्षक जोगिंद्र, आरक्षी मनीष, शिवानी, मेवा राम की सहायता से दबिश दी और एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। जांच में पाया गया है कि मामले में संलिप्त मोबाइल नंबर और बैंक खातों में धोखाधड़ी करके पैसे एंठने की भारत में अभी तक 9 राज्यों में साइबर क्राइम की शिकायतें दर्ज हुई है। आरोपी को न्यायालय हमीरपुर में पेश किया गया और छह दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की गई। अब आरोपी न्यायायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि पुलिस जांच जारी है।

उधर, एएसपी साइबर क्राइम मनमोहन ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!