डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर
सुंदरनगर उपमंडल की एक महिला के साथ व्यक्ति द्वारा मारपीट और छेड़छाड़ करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया की उसके साथ आरोपी द्वारा दिसंबर 2022 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज कराई शिकायत में सुंदरनगर उपमंडल क्षेत्र की महिला ने कहा है कि बीते शुक्रवार शाम को वह पैदल घर जा रही थी। इस दौरान उसके गांव के चिंत राम जो रास्ते में छुपा बैठा था इसे देखकर एकदम बाहर निकला और उसका रास्ता रोक कर गले से पकड़ा तथा सिर के बाल खिंचे। और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। वह किसी तरह से उससे छुटकर भागी तो आरोपी ने उसके मुंह व सिर पर पत्थर मारे। महिला ने पुलिस को बताया कि दिसंबर 2022 में भी आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था और किसी को न बताने पर धमकियां देता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अधीन धारा 376 भारतीय दंड संहिता तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है।