Search
Close this search box.

हिमाचल : समरहिल में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त, दो दर्जन दबे, अभी तक 3 मासूम बच्चो सहित 5 के शव बरामद…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला

प्रदेश में पिछले 72 घंटो से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मानसून की बारिश कहर बनकर गिर रही है। प्राकृतिक आपदाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी शिमला के समरहिल में सोमवार सुबह भूस्खलन हुआ है। समरहिल में प्राचीन शिव बाड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया। हादसे में करीब दो दर्जन लोगों के दबने की आशंका है। राहत व बचाव दलों ने मासूम बच्चों सहित पांच के शब्द अभी तक बरामद कर लिए हैं और 6 घायलों को आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया है। घटना सुबह 7:15 बजे की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर सहित शिमला के डीसी आदित्य नेगी और एसपी संजीव गांधी घटनास्थल पर मौजूद हैं और राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भूस्खलन की घटना सुबह सवा सात बजे हुआ. सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया व मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। सोमवार का दिन होने के कारण लोग शिव बाड़ी मंदिर में माथा टेकने आये थे। और इसी दौरान मंदिर में भूस्खलन हो गया। घटनास्थल पर तबाही का मंजर देखकर हर कोई सिहर उठा है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!