November 30, 2023

आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र संविधान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण – राकेश

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी द्वारा गिरफ्तार करने पर आम आदमी पार्टी उग्र हो गई है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा अब हर जगह धरना प्रदर्शन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी सोमवार को आम आदमी पार्टी मंडी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से उनके नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस मौके पर उन्होंने उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन प्रेषित कर संजय सिंह की रिहाई की मांग भी उठाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव राकेश मंडोतरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र कि मोदी सरकार जांच एजंसियों का दुरुपयोग करने के अलावा और कुछ भी नहीं कर रही है। जब कोई विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है तो इन एजंसियों के माध्यम से उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने में लगा हुई है। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जब केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाना चाही तो पहले उन्हें निलंबित कर दिया गया। वहीं इसके बाद जब वह सड़क पर धरने पर बैठे तो एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए उन पर झूठा केस बना दिया। उन्होंने कहा कि संजय सिंह को सिर्फ सरकारी गवाह के बयान पर गिरफ्तार किया है जो संविधान व लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार का यह तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!