हिमाचल के 3 जिलों में महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने पर रोक, बाकि 9 जिलों में जारी रहेगी योजना, पढ़े पूरी खबर…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिमाचल के 3 जिलों में महिलाओं को 1500 रुपए की सम्मान राशि देने पर रोक, बाकि 9 जिलों में जारी रहेगी योजना, पढ़े पूरी खबर…!!!

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों की महिलाओं को इस बार भी 1500 रुपए की सम्मान राशि के लिए इंतजार करना पड़ेगा। हमीरपुर, सोलन और कांगड़ा में इस योजना पर रोक रहेगी। यहां तक कि महिलाएं इस सम्मान राशि को लेने के लिए नए फार्म भी नहीं भर पाएंगी। उपचुनाव के लिए लगी आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन जिलों में महिलाओं को यह राशि दी जाएगी। हालांकि शेष 9 जिलों में यह योजना जारी रहेगी। 9 जिलों में शिमला, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चम्बा व सिरमौर जिला की महिलाएं शामिल है। इन जिलों में योजना के तहत नए फॉर्म भी लिए जाएंगे और जो महिलाएं पात्र पाई जाएंगी, उन्हें प्रति माह 1500 रुपए के हिसाब से तीन महीने की राशि जारी की जाएगी। गौर हो कि प्रदेश की महिलाएं बीते कई महीनों से राशि का इंतजार कर रही हैं।

लोकसभा चुनाव के चलते बीते मार्च महीने में लगी आचार संहिता के कारण महिलाओं को यह सम्मान राशि नहीं मिल पाई। चुनाव आयोग की ओर से नई योजना होने के कारण इसमें रोक लगाई गई थी। इस दौरान प्रदेश में फॉर्म भी नहीं लिए गए थे। हालांकि आचार संहिता हटने के बाद विभाग ने फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन अब उपचुनाव के चलते लगी आचार संहिता के कारण राज्य के तीन जिलों में यह योजना लटक गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीश गर्ग ने बताया कि तीन जिलों को छोड़कर बाकि शेष जिलों में यह योजना जारी रहेगी। इन 3 जिलों में योजना पर रोक रहेगी। हालांकि शेष जिलों में महिलाओं को यह सम्मान राशि दी जा सकती है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!