खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, नए अध्यक्ष सहित पूरा कुश्ती संघ सस्पेंड…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : दिल्ली डेस्क

नए पहलवानों और बृजभूषण शरण सिंह को लेकर चल रहे विवाद के बीच भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए WFI की नई बॉडी को सस्पेंड कर दिया है। जिसके बाद भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी पूरी टीम सस्पेंड कर दी गई है। खेल मंत्रालय ने यह बड़ा फैसला ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक के सन्यास लेने और बजरंग पुनिया का पद्मश्री वापस सम्मान वापस लेने के बाद उठाया है।

वहीं, इससे पहले खेल मंत्रालय ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा था कि WFI के चुनाव निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुए हैं। इसके साथ ही बजरंग के पद्मश्री सम्मान वापस लौटने पर मंत्रालय ने कहा था कि यह उनका निजी फैसला है और हम अब भी बजरंग से पद्मश्री लौटाने के फैसले को बदलने की मांग करेंगे। लेकिन अब खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए कुश्ती संघ व पूरी टीम को सस्पेंड कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!