Search
Close this search box.

हिमाचल में नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास डगमगाने से हारी थी भाजपा, 1 साल बाद निकाल नड्डा का गुब्बार…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – बिलासपुर : टीम

एक साल पहले हिमाचल प्रदेश में हुई भाजपा की हार को लेकर नड्डा का गुब्बार अब जाकर फूटा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अनुसार 2022 के विधानसभा चुनावों में नेताओं और कार्यकर्ताओं का विश्वास डगमगाने से भाजपा की हार हुई है जबकि जनता का विश्वास उस वक्त भी भाजपा के प्रति ही था। आज सुंदरनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जनता 2024 में एक बार फिर से भाजपा को सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठी है और इस मौके को किसी भी नेता या कार्यकर्ता को गंवाना नहीं है। मोदी सरकार ने जो गारंटियां दी हैं वो पूरी हुई हैं और भविष्य में भी उनके पूरा होने की पूरी गारंटी है। नड्डा ने प्रदेश के लोगों से अपील की कि वे लोकसभा चुनावों में पार्टी का चुनाव चिन्ह देखकर वोट दें न कि यह देखकर कि प्रत्याशी कौन है। जो भी प्रत्याशी होगा वो भाजपा के चुनाव चिन्ह ही होगा।

नड्डा ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा के दौरान कांग्रेस का कोई नेता प्रभावितों से मिलने नहीं आया। प्रदेश में न तो बड़ा गांधी आया और न ही छोटा गांधी और ना कोई बहन गांधी आई। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए केंद्र से बड़ी राशि भेजी। इसमें लगभग 1800 करोड़ की राशि आपदा, 2700 करोड़ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और 200 करोड़ प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दी गई है। लेकिन इस आपदा की घड़ी में भी कांग्रेस सरकार ने बंदरबांट की है। कांग्रेसी बार-बार कह रहे हैं कि कुछ नहीं दिया। यदि आदत ही डकारने की हो तो फिर किसी को कुछ भी नहीं दिखाई देता।

इससे पहले जेपी नड्डा ने सुंदरनगर में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में 900 कार्यालय निर्माण का लक्ष्य है। 726 कार्यालयों का निर्माण हो रहा है जिसमें से 500 से ज्यादा कार्यालय बन कर तैयार हो चुके है।

केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की भाजपा हैट्रिक से हैट्रिक तक लगने वाली है। अभी तीन राज्यों में हमने ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है और इस बार तीसरी बार हम हिमाचल प्रदेश में चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल करके हैट्रिक लगाएंगे। हिमाचल की जनता हैट्रिक लगाएगी और देश के प्रधानमंत्री तीसरी बार नरेंद्र मोदी को बनाएंगे, भाजपा की जीत की हैट्रिक और कांग्रेस की हर की हैट्रिक। कांग्रेस तो झूठ बोलने वाली पार्टी है, जनता सब जानती है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहां की तीन राज्यों में बड़ी जीत ऐतिहासिक जीत है और यह जीत राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता के कार्यकाल के दौरान दर्ज हुई है। भारतीय जनता पार्टी भविष्य में नया इतिहास रचने जा रही है, जब अगली बार एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। हमने 2014 और 2019 में हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की थी और 2024 में एक बार फिर हम इस ऐतिहासिक जीत को दोहराए।

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश मुख्य वक्ता राकेश जंवाल, गोविंद ठाकुर, अनिल शर्मा, महेंद्र ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, संजीव कटवाल, अजय राणा, संजय ठाकुर, दीप राज कपूर,विनोद कुमार, दलीप ठाकुर उपस्थित रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!