पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर ने किया नमन…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र के समक्ष फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोहनलाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्टी कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग और प्रदेश के कोने-कोने में किए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और जिस तरह स्वर्गीय वीरभद्र सिंह प्रदेश की प्रगति और उन्नति के लिए अपना पुरा जीवन दिया है। उससे सभी कार्यकर्ता प्रेरणा लें और उनके बताए मार्ग पर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह स्वभाव से ही संघर्षशील थे। 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले वीरभद्र सिंह ने 6 दशकों के राजनीतिक जीवन में जनता का भरपूर स्नेह हासिल किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष हेमंत शर्मा, पंचायती राज, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस लीगल सेल ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को किया याद :

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल सुंदरनगर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हे आधुनिक हिमाचल के निर्माण में योगदान के लिए याद किया तथा पुष्पांजली अर्पित की। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी लीगल सेल के राज्य महासचिव पंडित अरूण प्रकाश आर्य, हुसन लाल शर्मा, कनवीनर अमी चंद चंदेल, राज्य सचिव जितेंद्र शर्मा, रिटीन्न शर्मा, सुप्रिया ऋषि, सचिव भीम सिंह संख्यांन, चंद्र कौशल, ओम प्रकाश चंदेल, पारस राम, चमन लाल, रविंद्र सहित लीगल सेल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!