Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

संपत्ति विवाद में एक परिवार के 6 सदस्यों की निर्मम हत्या, मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल…!!!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : डेस्क

तेलंगाना में दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई और माता-पिता लापता हैं। जानकारी है कि संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि वे फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं क्योंकि चार लोगों की हत्याएं आपस में जुड़ी हुई पाई गई हैं। पुलिस ने बताया कि हत्या की मुख्य बजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।

जानकारी के अनुसार बीते 14 दिसंबर को कामारेड्डी जिला के सदाशिवनगर थाना क्षेत्र की सीमा के अंतर्गत झुलसी हुई हालत में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया गया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस बीच पुलिस को मेडक जिले में एक और महिला का झुलसा हुआ शव बरामद हुआ, जिसकी हत्या की गई थी। बाद में दोनों महिलाओं की पहचान बहनों के रूप में हुई। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के दौरान निजामाबाद जिले में एक पुल के पास दो बच्चों के शव मिले, जो मृतक महिलाओं के मामले से ही जुड़े हुए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि उन्हें कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिनपर काम किया जा रहा है। मृतकों के कुछ रिश्तेदारों ने कहा कि दोनों बच्चों के माता-पिता का पता नहीं है और उन्हें संदेह है कि उनकी भी हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कामारेड्डी जिला में घर पर ताला लगा मिला।

मृतको के रिश्तेदारों ने कहा की उन्हें पुलिस से हत्याओं के बारे में पता चला। बच्चों के पिता ने संपत्ति को अपने एक दोस्त के नाम पर कर दिया था, जिसने उसे वापस करने से इंकार कर दिया और इसी वजह से यह सारा विवाद हुआ। शायद यही हत्याओं का कारण हो सकता है।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!