मंडी : डीजल पर वैट बढ़ाकर जनता की जेब पर डाका डाल रही प्रदेश सरकार : पंकज ठाकुर…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – गोहर

नाचन भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने 7 महीने के अंतर्गत दो बार डीजल पर वैट बढ़ाया इससे हिमाचल की जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। प्रदेश आपदा की घड़ी से गुजर रहा है और इस आपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार जनता को राहत पहुंचाने की बजाय डीजल पर वैट बढ़ाकर जनता की जेब पर सीधा सीधा डाका डालने का प्रयास कर रही है। अगर आंकड़ों की बात करें तो तीन रुपये डीजल पर बढ़ोतरी से हिमाचल प्रदेश की जनता पर 1500 करोड़ से अधिक का बोझ पड़ा है। हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी को बड़ा धक्का लगा है व्यापार और पर्यटन दोनों ठप पड़े है, पर सरकार राहत देने के बजाय अपनी कमाई पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को नवंबर 2021 में डीजल पर वैट घटाकर बड़ी राहत प्रदान की थी। अगर हम उसका आंकड़ा देखें तो उस समय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने डीजल पर वैट को 17 रूपये घटाया था। उन्होंने कहा की आज प्रदेश भर में सेब सीजन और सब्जियों का सीजन चल रहा है पर डीजल में वैट की बढ़ोतरी के उपरांत माल भाड़े की कीमतें बढ़ेगी जिससे सेब, सब्जी और अनेकों प्रकार की वस्तुओं की लागत में भी फर्क पड़ेगा।

प्रदेश सचिव बनने पर नाचन विधायक विनोद कुमार को दी बधाई :

वहीं पंकज ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी है उन्होंने कहा कि नाचन विधानसभा क्षेत्र विनोद कुमार के नेतृत्व में पिछले 15 सालों में संगठित हुआ है। और आगे भी उन्हें उम्मीद है कि नाचन विधायक विनोद कुमार क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!