Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेसी नेता अपने लगाए आरोपों के सबूत दें : अनुराग ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : बिलासपुर – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को हिमाचल प्रदेश प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम बिलासपुर में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में भाग लिया। इसके पश्चात अनुराग ठाकुर ने नैना देवी विधानसभा पहुंचे जहां जगातखाना में आयोजित एससी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। अंत में अनुराग ठाकुर ने नैना देवी विधानसभा के घवांडल में आयोजित भाखड़ा विस्थापित प्रकोष्ठ सम्मेलन में भाग लिया। कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर हिमाचल के 6 विधायकों को 15- 15 करोड़ रुपए में खरीदने के आरोपों का जवाब देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, “मैं चाहता हूं कि कांग्रेस इस बात के सबूत दे। अगर कांग्रेस के नेता आरोप लगा रहे हैं तो हिमाचल की जनता को तथ्य और सबूत जरूर दें। अगर सबूत नहीं दे सकते हैं तो आरोप ना लगाएं। कांग्रेस द्वारा यह अपनी सरकार की विफलताओं को निराधार आरोपों से ढकने का प्रयास है। अगर वह अपना कुनबा नहीं संभाल पाए, काम न करने के कारण अपने विधायकों को नहीं संभाल पाए तो क्या इसकी दोषी भारतीय जनता पार्टी है? आने वाले लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस हिमाचल की चारों सीटें हारेगी तो क्या जनता पर भी पैसे लेने का आरोप लगाएगी?

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से पूछा कि आखिरकार कांग्रेस अपनी गारंटियां क्यों नहीं पूरी कर पाई? माताओं। बहनों को 1500 प्रति माह देने के वादे का क्या हुआ? युवाओं को 5 लाख नौकरी क्यों नहीं मिली? ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध क्यों नहीं खरीदा जा रहा? उनकी इन्हीं विफलताओं के कारण यह छह विधायक इनको छोड़ कर गए। निर्दलीय विधायक भी इन्हें छोड़ चुके हैं।” अनुराग ठाकुर ने आगे कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठे वादों का पुलिंदा बताते हुए कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है झूठ, भ्रम और भय दिखा कर आई है। आज जिन-जिन राज्यों में उसने सरकार बनाई है वहां-वहां उसकी सभी गरंटियां फेल हुई हैं। देश उनका चाल, चरित्र और चेहरा जान चुका है और इसीलिए अब देश को सिर्फ और सिर्फ मोदी की गारंटीयों पर विश्वास है। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से कंगना राणावत को कांग्रेस द्वारा पैराशूट उम्मीदवार कहे जाने को अनुराग ठाकुर ने बेहद बेतुका बताते हुए कहा, “पैराशूट उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी थे जिन्हें कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया था। कंगना जी मंडी और हिमाचल की बेटी हैं जिन्होंने अपने दम पर अपना नाम कमाया है। कंगना जी मजबूती के साथ लड़ेंगी और रिकॉर्ड वोटों के साथ जीतेंगी।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!