Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस पार्टी करना चाहती है इस देश का विभाजन : राकेश जंवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : शिमला – मंडी

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में उप-मुख्यमंत्री के भाई और कांग्रेस से बेंगलुरु (ग्रामीण) से लोक सभा सांसद ने कल बजट पेश होने के बाद बयान दिया कि हमारी मांग है कि हमें अपने राज्य से जीएसटी, सीमा शुल्क और प्रत्यक्ष करों में अपना हिस्सा मिलना चाहिए। हम दक्षिण भारत के साथ बहुत अन्याय देख रहे हैं। हम अपने हिस्से का पैसा उत्तर भारत में बंटते हुए देख रहे हैं। अगर आज हम इसकी निंदा नहीं करेंगे तो आने वाले दिनों में हमें दक्षिण भारत के लिए एक अलग देश बनाने का प्रस्ताव रखना पड़ेगा। राकेश जंवाल ने कहा अब पता चला कि राहुल गांधी वास्तव में कौन सी यात्रा निकाल रहे हैं। ये उनकी तथाकथित भारत तोड़ो यात्रा का ही असर है कि कांग्रेस के सांसद दक्षिण भारत को देश से तोड़कर एक अलग राष्ट्र बनाने की बात कर रहे हैं। आज सिद्ध हो गया कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस सांसद के इस दुर्भाग्यपूर्ण बयान की कड़ी निंदा करती है और तुरंत ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

क्या सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, डीके सुरेश के देश को तोड़ने वाले बयान की निंदा करेंगे? क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे अपने सांसद डीके सुरेश को इस अक्षम्य अपराध के लिए पार्टी से निष्कासित करने का साहस दिखायेगी? देश को तोड़ने की मांग कांग्रेस के सांसद ने ऐसे ही नहीं की है। अभी तक न तो सोनिया गांधी, न राहुल गांधी, न प्रियंका वाड्रा और न ही कांग्रेस के महासचिव का इस पर बयान आया है। लगता है कि वे डीके सुरेश के इस बयान से सहमत हैं। कांग्रेस हमेशा से देश को जाति, धर्म और क्षेत्र को आपस में लड़ाकर सत्ता की राजनीति करती आई है। कांग्रेस हमेशा से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के बीच जनता को भड़का कर अपनी राजनीति करती आई है।

हाल ही में तेलंगाना के कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के डीएनए को बिहार-यूपी यानी उत्तर भारत के डीएनए से बेहतर बताया था। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के बेटे प्रियांक खड़गे ने सनातन का अपमान किया। आंकड़े गवाह हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने केंद्र की सोनिया-मनमोहन की कांग्रेस सरकार की तुलना में सभी राज्यों के शेयर में भारी वृद्धि की है। कर्नाटक में तो हाल और बोईंग की फैसिलिटी भी लगाई गई है। हमारे लिए राष्ट्र पहले है, पार्टी और सत्ता बाद में लेकिन कांग्रेस के लिए सत्ता पहले है चाहे देश को भी क्यों न तोडना पड़े।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!