Edition

Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पांच गारंटीयो के दम पर कांग्रेस जीतेगी प्रदेश की चारो लोकसभा सीटे : ब्रह्मदास चौहान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : सुंदरनगर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हिमाचल सरकार कि पांच गारंटीयो के दम पर प्रदेश की चारो लोकसभा सीटे जीतेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिला पेंशन गारन्टी से भाजपा जिस तरह से बौखलाई है। उससे लगता है कि भाजपा महिलाओं का हित नही चाहती है। जबकि यही भाजपा पहले तो पेशन न देने पर हंगामा कर रही थी। अब पेशन पर महिलाओ के फार्म भरने लगे तो उस पर बेवजह टीका टिप्पणी करने लगे है।
चौहान ने कहा कि हिमाचल की राजनीति में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भाजपा के सियासी समीकरण पर जिस तरह से होश उड़े है। उससे यह बात साबित हो गई कि मुख्यमंत्री की गारंटीयो ने भाजपा के मंसूबे पर चोट कर दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश सरकार मजबूत हुई है। उसका आभार जनता लोकसभा चुनावों में प्रदेश की सभी चारो सीटो पर कांग्रेसी उम्मीदवारो को जिताकर करेगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रदेश की जनता में बढ़ती लोकप्रियता ही विपक्ष को सहन नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए भाजपा के नेता केंद्र सरकार की आड़ में जनता द्वारा चुनी सरकार को अस्थिर करने की साजिश कर रहे है। चौहान ने कहा कि विरोधियों को गंदी राजनीति और ओछे हथकंडे अपनाने से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपाई और विरोधियों को इतना सा ज्ञान होना चाहिए कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता संभालते ही राज्य की बिगाड़ी गई माली हालत के बावजूद कर्मचारियों के लिए ओपीएस बहाल कर ऐतिहासिक कार्य किया है। वहीं हाल ही में प्रदेश में आई बाढ़ आपदा से उभरने के लिए अपने व अपने परिवार बैंक खातों की जमापूंजी से सीएम राहत कोष के लिए 51 लाख रुपए जमा करना विरोधियों से पच नहीं पा रहा है। जबकि अब सीएम ने प्रदेश की पांच लाख से अधिक 18 से 60 वर्ष आयु की महिलाओं के लिए 1500 रूपए की मासिक पैंशन देने का एलान भी किया। अब यह गारन्टी भी पूरी होने जा रही है। जिसके तहत अब महिलाओ को 1500की पेंशन मिलेगी

ब्रह्मदास चौहान ने कहा कि सुक्खू सरकार ने कांग्रेस पार्टी की दस गारंटियों में पांच गार्ंटियां पूरी कर ली है। लेकिन भाजपा की मोदी सरकार द्वारा 2014 के चुनाव में जो लोगों को 15-15 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, दस वर्ष पूरे होने के बावजूद भी पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखु सरकार के प्रति विश्वास इसी बात से दिखता है कि शिवरात्रि मेले में जनता उनसे दिल खोलकर मिली। उन्होंने भी सरकारी तामझाम छोड़ आम जनता को भरी भीड़ में गले लगाया।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!