Search
Close this search box.

नगर निगम महापौर, उपमहापौर चुनाव न होने के कारण निगम की जनता परेशान : निहाल चंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी

भाजपा जिला मंडी के पदाधिकारियों ने नगर निगम मंडी में महापौर, उपमहापौर के चुनाव नही करवाने के लिए जिलाधीश मंडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार नगर निगम महापौर व उपमहापौर के चुनाव ना करवाकर जनता से धोखा कर रही है। प्रदेश सरकार इस आपदा की घड़ी में राजनीति करने में लगी है। नगर निगम मंडी के महापौर व उपमहापौर चुनाव न होने के कारण नगर निगम की साधारण बैठक नही हो पा रही है जिस कारण जनता के काम नही हो पा रहे है। और आम जनमानस को समस्याओं से झूझना पड़ रहा है। 12 अक्टुबर को सरकारी अधिसूचना के अनुसार महापौर व उपमहापौर का कार्यकाल समाप्त हो गया है। चुनाव 1 महीने के अंदर आयोजित होने थे लेकिन आज तक नहीं हो पाए।

प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल : इंद्र सिंह गांधी

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। सरकार नगर निगम के महापौर व उपमहापौर के चुनाव करवाने से डर रही है। साधारण बैठक ना होने के कारण निगम के पार्षद जनहित के साधारण, नियमित काम भी नही करवा पा रहे है।

यह रहे मौजूद :

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, जिला भाजपा महामंत्री सोमेश, संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष दीपक, पार्षद विरेंदर भट्ट, सुमन ठाकुर, नेहा वर्धन, विरेंदर आर्य, हरदीप सिंह राजा, कृष्ण भानु, निर्मला वर्मा, सुदेश सेन सहित भाजपा के अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!