
……
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी : सुंदरनगर :

……
कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश जिला मंडी विकास खंड धनोटू कृषि प्रद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आतमा मंडी द्वारा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत कृषक भ्रमण आयोजित किया गया जिसमें विकासखंड धनोटू की ग्राम पंचायत सलवाहन, कोट, भौर, महादेव, चाम्बी, जयदेवी, छमीयार के किसानों को मंगलवार को विकासखंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत खिलड़ा, कलोहड़ के किसानों द्बारा प्राकृतिक खेती मे लगाये गये प्रदर्शन स्थल में लगभग 50 से 55 किसानों ने भ्रमण किया और प्राकृतिक खेती की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। विकास खंड सुंदरनगर और धनोटू के किसानों ने प्राकृतिक खेती के बारे आपस में चर्चा की तथा अपने अनुभवों को भी सांझा किया।
धनोटू कृषि विकासखंड के खंड तकनीकी प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि शून्य बजट प्राकृतिक खेती तकनीक के अतंर्गत किसान को किसी भी प्रकार के रासायनिक और कीटनाशकों तत्वों को खरीदने की जरुरत नहीं पड़ती है और इस तकनीक में किसान केवल अपने द्वारा बनाई गई खाद का इस्तेमाल करता है, जिसके चलते किसानों को कम लागत में अच्छी पैदावार का लाभ मिलता है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस तरह के कृषक भ्रमण का उद्देश्य है कि संपूर्ण किसान वर्ग प्राकृतिक खेती के बारे में जाने और लाभ उठाएं। अलग-अलग स्थानों के किसान एक दूसरे से खेती के अनुभव सांझा कर जानकारी हासिल करें।
इस दौरान विकास खंड घनोटू से ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक नरेंद कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक सौरभ वालिया तथा विकास खंड सुंदरनगर से सहायक तकनीकी शिवानी मौजूद रहे।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 221
