
डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – हिमाचल प्रदेश में बरसात शुरू हो चुकी है। और खतरा भी बढ़ना लाजमी है। क्योंकि पिछली बरसात में भी प्रदेश में भारी नुकसान हुआ था जिस कारण कई लोगों की जान गई थी तो कई लोगों का आज तक सुराग नहीं लग पाया। ताजा मामले में नाले में बाढ़ आने से मलबे में कार और बाइकें दब गई है। घटना सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अनाह में पेश आई है। बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण नाले में बाढ़ आई है। मलबे के कारण एक घर को भी पहुंचा नुकसान पहुंचा है और लगातार खतरा मंडरा रहा है। नाले के साथ लगते कुछ अन्य घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है। ओर लोग खुद ही मलबा हटाने में जुटे है।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 1,244
