Search
Close this search box.

हिमाचल में भारी भूस्खलन, गाड़ी को हुआ नुक़सान, बाल-बाल बची सवारों की जा*न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : रामपुर – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर उपमंडल के तकलेच जाने वाले मार्ग पर खनोटू के समीप भूस्खलन का मामला सामने आया है। लेकिन गनीमत रही की कार 129 में रहते कर को पीछे हटा लिया नहीं तो एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था। लेकिन इस भूस्खलन की घटना में कार को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह के समय जब खनोटू के साथ लाडा नाला के पास से एक ऑल्टो कार गुजर रही थी उसी समय पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हो गया। लेकिन कार के चालक ने समय रहते कार को पीछे कर दिया। जिस कारण उनकी जान बच गई। लेकिन गाड़ी को काफ़ी नुक़सान हुआ है। ऐसे में अभी यह मार्ग यातायात के लिए पुरी तरह से बाधित हो गया है। 

एसडीओ तकलेच शोभाराम ने बताया की खनोटू के साथ लाडा नाला के पास भूस्खलन होने का मामला सामने है। भूस्खलन की चपेट में आने से कार को काफ़ी नुक्सान हुआ है। लेकिन कार सवार लोग सुरक्षित हैं उन्हें हल्की चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह मार्ग यातायात के लिए बाधित है। लेकिन विभाग द्वारा इस मार्ग को बहाल करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। 

बता दें की बरसात के मौसम में प्रदेश भर में लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें कई वाहन व घर आदि को भारी नुक़सान हो रहा है। अभी भी हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जिस कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!