
मंडी : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज के आयोजित होने जा रहे जंजैहली पर्यटन महोत्सव-2022 धूमधाम से मनाए जा रहा है। इसके तहत प्रशासन द्वारा पहली बार सराज में प्लॉग हाईकिंग-2022 का आयोजन करवाया जा रहा है। इसका आयोजन 13 जून को जंजैहली पर्यटन महोत्सव- 2022 के दौरान किया जा रहा है।
बता दें कि प्लॉगिंग में जॉगिंग और भागते लोगों द्वारा कूड़ा-कर्कट जैसे प्लास्टिक की बोतले आदि को उठाया जाता है। इस स्वीडिश शब्द का उदगम स्वीडन से हुआ है और इसमें फिटनेस के साथ पर्यावरण की भलाई के लिए कार्य किया जाता है। प्लॉगिंग को पहली बार स्वीडन के शहर अरे में 2016 में एरिक एहस्सटॉर्म ने बोला था। उन्होंने एल्पाइंग स्कींग वर्ल्ड नेपियनशिप को होस्ट करते तौर पर शुरू किया गया था। एड्रग्सटॉर्म ने स्टॉकलोम में प्लॉगिंग कार्यक्रम में इस शब्द के बारे में बताते हुए कहा था, ‘यह दो शब्दों पिंक और जॉग से मिलकर बना है। स्वीडिश भाषा में पोलका का मतलब होता है पिक यानी उठाना या पकड़ना और जॉग का मतलब जॉगिंग ये शब्द भारत में भी बहुत अधिक ट्रेंड कर रहा है। भारत में रिपुदमन बेल्बी ने इसे बहुत प्रचारित किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ममलापुरम के बीच पर प्लॉगिंग कर चुके हैं।
जानकारी देते हुए एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने कहा कि सराज क्षेत्र में प्लॉगिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आरंभ शिकारी माता पर्वत के कांगनी स्थान से शुरू करने के बाद पहले शिकारी माता मंदिर तथा फिर वापसी में इको पार्क गेट भुलाह में समापन होगा। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से 60 वर्ष के पुरुष व महिला हिस्सा ले सकते हैं और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 500 रूपए आवेदन फीस पत्र के साथ खंड विकास अधिकारी सराज के कार्यालय में जमा करने होंगे। पारस अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता में केवल 400 महिला व पुरूष भाग ले सकते हैं। इसका निर्णय पहले आओ पहले पायो के आधार पर होगा। प्रतियोगिता में विजेता लोगों को प्रतिभागियों को इनाम भी दिए जाएंगे।

Author: Daily Himachal News
About The Author
Post Views: 741
