हिमाचल : गोविंद ठाकुर बने भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक…!!!

1 min read

डेली हिमाचल न्यूज़ : नेरचौक – कमल शर्मा

भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने विश्व हिंदू परिषद प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख गोविंद ठाकुर को भाजपा हिमाचल प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया है। गोविंद ठाकुर विश्व हिंदू परिषद में प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख के दायित्व पर कार्य कर रहे थे संघ के करीबी व संगठन को समर्पित कार्यकर्ता गोविंद ठाकुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहे। पिछले 7 वर्षों से विश्व हिंदू परिषद मे वह प्रांत के कार्यकर्ता है। गोविंद ठाकुर लंबे समय से प्रदेश व्यापार मंडल में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं तथा नेरचौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं। जयराम ठाकुर, निहालचंद शर्मा के करीबी होने का उन्हें फायदा मिला है। प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समय से वह मित्र हैं। गोविंद ठाकुर ने इस ताजपोशी पर पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, जिला मंडी के अध्यक्ष निहालचंद शर्मा, बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी अपने संगठन के सभी साथियों का आभार जताया है उन्होंने कहा कि वह पार्टी की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे तथा एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!