हिमाचल : अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी ने रजत पदक विजेता इमुनागान्बी के साथ रचाई शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ : मंडी – अंतरराष्ट्रीय बाक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी मणिपुर की इमुनागान्बी के साथ परिणयसूत्र में बंध गए। करीब तीन वर्षों तक एक दूसरे को जानने के बाद उन्होंने सुंदरनगर के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र अग्रि के फेरे लेकर सदा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। वर्ष 2021 में बेंगलुरू में आयोजित इंडिया कैंप में दोनों की आंखों ने एक दूसरे के प्रति प्यार का आभास किया और दोनों ने जीवन भर साथ निभाने का निर्णय ले लिया। आशीष की माता दुर्गा देवी के साथ दुल्हन के पिता नब कुमार मेेतेई और माता इबेचो लइमा सहित अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें अपना आर्शीवाद दिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी की पत्नी इमुनगान्बी भी एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली इमुनगान्बी अभी तक वह चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन होने के साथ कामनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता भी हैं। इसके अतिरिक्त वह एशियन गेम्स में भी भारतीय बाक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आशीष चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वह वल्र्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट जाएंगे। ओलंपिक में मेडल लाने का पिता स्वर्गीय भगत राम डोगरा का सपना वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर पूरा करेंगे।

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!