Himachal News : मुख्यमंत्री बेटे को गले लगाकर भावुक हुईं मां संसार देई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेली हिमाचल न्यूज़ – हमीरपुर (जसवीर कुमार) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब लंबे समय बाद अपने पैतृक गांव भंडार पहुंचें, तो यह क्षण बेहद भावुक बन गया। घर पहुंचते ही उनकी मां संसार देई बेटे को देखकर भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उन्हें गले लगा लिया। मां-बेटे के इस आत्मीय मिलन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के दिलों को छू रहा है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू लंबे समय से व्यस्त कार्यक्रमों के चलते अपनी मां से नहीं मिल पाए थे। जैसे ही वह घर पहुंचे, मां संसार देई ने उन्हें गले लगाकर दुलार किया। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। मुख्यमंत्री ने भी मां के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और कुछ देर तक उनके पास बैठकर उनका हालचाल जाना। मां ने बेटे के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और स्नेह जताया। करीब आधा घंटा घर में रुकने के बाद मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मां-बेटे के बीच हुई बातचीत और स्नेह भरे पल वहां मौजूद लोगों के लिए भी भावुक कर देने वाले थे। नए साल के अवसर पर मां से यह मुलाकात मुख्यमंत्री के लिए खास रही।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस दृश्य की सराहना कर रहे हैं। लोग इसे मां-बेटे के अटूट रिश्ते और पारिवारिक मूल्यों की मिसाल बता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि सत्ता और जिम्मेदारियों के बीच भी मां के प्रति प्रेम और सम्मान कभी कम नहीं होता। इस भावुक मुलाकात ने यह भी संदेश दिया कि मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद पर होने के बावजूद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पारिवारिक रिश्तों और संस्कारों से गहराई से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि यह वीडियो आम लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और भावनात्मक प्रतिक्रिया बटोर रहा है।

About The Author

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!